भौतिक विज्ञान

यांत्रिकी, गुरुत्वाकर्षण

निम्नलिखित में से कौन जड़ता के नियम को सही बताता है ? (A.E GS - 1)
  • A. न्यूटन का प्रथम नियम
  • B. न्यूटन का द्वितीय नियम
  • C. न्यूटन का तृतीय नियम
  • D. ये सभी
Answer: A
Explanation:
- जड़ता का नियम न्यूटन के प्रथम नियम के रूप में जाना जाता है - कोई वस्तु विराम में है तो विराम में रहती है, और गति में है तो समान वेग से सीधी रेखा में चलती रहती है - यह स्थिति तभी बदलती है जब उस पर कोई बाह्य असंतुलित बल लगाया जाए